शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2020 की अध्यक्षता किसने की थी?

(A) रामनाथ कोविंद
(B) म. वेंकैया नायडू
(C) अमित शाह
(D) नरेंद्र मोदी

Answer : म. वेंकैया नायडू

Explanation : शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2020 की अध्यक्षता म. वेंकैया नायडू ने की थी। उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्षों की 19वीं बैठक 30 नवंबर, 2020 को संपन्न हो गई। इस बैठक का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया। अभी तक इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री के स्तर पर ही होता रहा है, लेकिन भारत इस बार आयोजक था; इसलिए अगुवाई उप-राष्ट्रपति से करवाने का फैसला किया गया। इस बैठक में रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने हिस्सा लिया, जबकि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व विदेश मामलों की संसदीय सचिव ने किया। वर्ष 2017 में पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर शामिल होने के बाद भारत ने पहली बार SCO की किसी बैठक की अगुवाई की। बैठक में पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान व उज्बेकिस्तान बतौर पूर्ण सदस्य, अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान व मंगोलिया बतौर पर्यवेक्षक देश व तुर्केमिनिस्तान मेहमान राज्य के तौर पर शामिल हुए।
Related Questions
Web Title : Shanghai Sahyog Sangathan Sammelan 2020 Ki Adhyakshata Kisne Ki Thi