‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पारित के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे?

(A) महात्मा गांधी
(B) सरदार पटेल
(C) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(D) पंडित जवाहर लाल नेहरू

Answer : मौलाना अबुल कलाम आजाद

Explanation : जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ‘भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पारित किया उस समय कांग्रेस अध्यक्ष अबुल कलाम आजाद थे। मौलाना अबुल कलाम आजाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1940 से 1946 ई. तक अध्यक्ष पर आसीन रहे। भारत छोड़ो आंदोलन प्रारम्भ होने के कारण कांग्रेस को गैर कानूनी संगठन घोषित कर दिया गया तथा सभी कांग्रेसी नेताओं को बंदी बना लिया गया। इसी कारण 1941 से 1945 ई. तक कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन न हो सके अतः इन वर्षों में अबुल कलाम आजाद ही कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहे। भारत छोड़ो आंदोलन प्रस्ताव (1942 ई.) इन्हीं के समय पारित हुआ। गांधी जी ने आजादी को लक्ष्य बनाकर भारतवासियों को ‘करो या मरो’ की नीति को अपनाने का नारा दिया।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Chhodo Prastav Parit Ke Samay Congress Adhyaksh Kaun The