भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहां बनेगा?

Answer : ओडिशा के राउरकेला में

Explanation : भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम ओडिशा के राउरकेला में बनेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 24 दिसंबर 2020 को भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में बनाए जाने की घोषणा की थी। करीब 20000 दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में एफआईएच पुरुष विश्व कप 2023 के मैच खेले जाएंगे। करीब 15 एकड़ भूमि में फैला यह स्टेडियम बीजू पटनायक तकनीक विश्व विद्यालय के परिसर में बनाया जाएगा। बता दे कि ओडिशा एक बार फिर 2023 विश्व कप हॉकी का मेजबान होगा। मैच भुवनेश्वर, राउरकेला और सुंदरगढ में खेले जाएंगे।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Bada Hockey Stadium Kaha Banega