भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की थी?

(A) वास्को डि गामा
(B) कोलम्बस
(C) मैगलन
(D) नीचालक हेनरी

Answer : वास्को डि गामा

Explanation : भारत के समुद्री मार्ग की खोज वास्कोडिगामा ने 1498 ई. में किया था। समुद्र मार्ग से भारत आने वाला यह प्रथम यूरोपीय व्यापारी था। इस खोज के बाद ही एशिया यूरोप से समुद्र मार्ग से जुड़ गया और यूरोपियनों के लिए व्यापारिक केद्र के रूप में विकसित हुआ। 20 मई 1498 को वास्को डा गामा कालीकट तट पर पहुंचा और वहां के राजा से कारोबार के लिए हामी भरवा ली। कालीकट में 3 महीने रहने के बाद वास्को पुर्तगाल लौट गया। कालीकट अथवा 'कोलिकोड' केरल राज्य का एक नगर और पत्तन है। वर्ष 1499 में भारत की खोज की यह खबर फैलने लगी। जिसके बाद कालान्तर में अनेक व्यापारिक कंपनियों पुर्तगाली, फ्रांसीसी, ब्रिटिश, डच, डेन आदि ने भारत में व्यापार के साथ-साथ्ज्ञ शासन भी किया। 24 मई 1524 को वास्को डी गामा की मृत्यु हो गई। लिस्बन में वास्को के नाम का एक स्मारक है, इसी जगह से उन्होंने भारत की यात्रा शुरू की थी।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ke Samudri Marg Ki Khoj Kisne Ki Thi