भारत में गिद्धों की तेजी से घटती जनसंख्या का कारण क्या है?

(A) डिक्लोफिनेक दवा का अत्यधिक प्रयोग
(B) जानवरों की कम मृत्यु दर
(C) जानवरों की अधिक मृत्यु दर
(D) स्वच्छता

Question Asked : CGPSC Prelims Exam 2020 : General Studies-I

Answer : डिक्लोफिनेक दवा का अत्यधिक प्रयोग

Explanation : भारत में गिद्धों की तेजी से घटती जनसंख्या का मुख्य कारण डिक्लोफिनेक दवा का अधिक प्रयोग है। आज भारत में गिद्धों की तेजी से कम होती आबादी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। देश में गिद्धों की आबादी 60 मिलियन (1990 में) से कम होकर 40 हजार (2016) से भी कम रह गई है। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) के विश्लेषण के अनुसार डिक्लोफिनेक का पशु चिकित्सा में उपयोग भारत में गिद्धों के लिए मुख्य खतरा है। डिक्लोफिनेक एक गैर-स्टेरॉएडल सूजन-रोधी दवा (NSAID) है, जो मांसपेशियों के दर्द के समय लगाया जाता है। गिद्ध कई प्रजातियों के होते हैं। जिसमें भारत में गिद्धों की नौ प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से चार विलुप्तप्राय की सूची में हैं। इनका वजन 3.5 - 7.5 किलोग्राम के बीच होता है, लंबाई 75 - 93 सेमी और पंखों का फैलाव 6.3 - 8.5 फीट को होता है। गिद्ध 7,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और एक बार में 100 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी बहुत आसानी से कवर कर सकते हैं।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Me Gidado Ki Teji Se Ghatti Jansankhya Ka Karan Kya Hai