भारत में हैंडबॉल कब प्रारंभ हुआ था?

(A) 1970 में
(B) 1980 में
(C) 1990 में
(D) 1993 में

Answer : वर्ष 1970 में

Explanation : भारत में हैंडबॉल वर्ष 1970 में प्रारंभ हुआ था। भारत में हैंडबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए 1970 में 'हैंडबॉल एसोशियेसन ऑफ इंडिया' की स्थापना की गयी। इस संघ के द्वारा भारत में विभिन्न स्तरों पर हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। भारत में पहली राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता 1981 में आयोजित की गई थी। इसके बाद 1982 में यह एशियाई खेलों में शामिल हुआ। दोनों हाथों से खेले जाने वाला तीव्र गति वाला हैंडबॉल खेल के प्रणेता जर्मनी के प्रसिद्ध जिम्नास्ट 'कोनार्ड कोच' हैं। यह खेल 19वीं शताब्दी के अंत में लोकप्रिय हुआ और फिर धीरे-धीरे यह खेल पूरे विश्व में लोकप्रिय हो गया। हैंडबॉल खेल को बढावा देने के लिए वर्ष 1928 में "अंतर्राष्ट्रीय अमेच्योर हैंडबॉल फेडरेशन' की स्थापना की गयी, बाद में इसका नाम बदलकर 'अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल फेडरेशन' कर दिया गया। सन् 1936 ई0 के बर्लिन ओलंपिक में इसे ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Handball Kab Prarambh Hua Tha