भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था?

(A) Vasco da Gama/वास्को-डि-गामा
(B) Albuquerque/अल्बुकर्क
(C) Bartholomew Diaz/बार्थोलोम्यू डायज
(D) George Oxendon/जॉर्ज ऑक्सडन

Answer : अल्बुकर्क

Explanation : भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक अल्बुकर्क था। अल्मेडा के बाद 'अल्फांसो द अल्बुकर्क' 1509 ई. में भारत में पुर्तगालियों का वायसराय बनकर भारत आया। यह भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक था। इसने 1510 ई. में बीजापुर के शासक यूसुफ आदिल शाह से गोवा को छीनकर अपने अधिकार में कर लिया। पुर्तगालियों की आबादी को बढ़ाने के ख्याल से अल्बुकर्क ने भारतीय स्त्रियों से विवाह को प्रोत्साहन दिया। भारत में पुर्तगालियों ने अपना प्रथम दुर्ग 1503 ई. में कोचीन में जबकि दूसरा दुर्ग 1505 ई. में केन्नौर में स्थापित किया।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Purtgali Shakti Ka Vastavik Sansthapak Kaun Tha