बिहार के विधानसभा अध्यक्ष कौन है?

(A) अवध बिहारी सिंह
(B) विजय कुमार सिन्हा
(C) नीतीश कुमार
(D) अमरेश कुमार

Answer : विजय कुमार सिन्हा

Explanation : बिहार के विधानसभा वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा है। उन्हें 25 नवंबर 2020 को बिहार विधानसभा को नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने महागठबंधन ने आरजेडी विधायक अवध बिहारी सिंह को हराया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद संभालने वाले विजय सिन्हा बीजेपी के पहले विधायक हैं। विजय सिन्हा लखीसराय सीट से विधायक हैं और इस सीट पर लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।

विजय सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को हुआ था। उन्होंने बेगूसराय के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। उन्होंने 1989 में ये डिप्लोमा हासिल किया था। विधायक के साथ-साथ विजय सिन्हा को सरकार का भी अनुभव है। पिछली नीतीश कुमार सरकार में वो श्रम संसाधन मंत्री रहे हैं। विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। राज्य में प्रवक्ता के अलावा संगठन में भी विजय सिन्हा कई स्तर पर काम कर चुके हैं।
Tags : विधानसभा अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Ke Vidhan Sabha Adhyaksh Kaun Hai