बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) कहां स्थित है?

(A) पेरिस
(B) लंदन
(C) नई दिल्ली
(D) दुबई

Answer : लंदन, यूनाइटेड किंग्डम

Explanation : बकिंघम पैलेस यूनाइटेड किंग्डम के लंदन में स्थित है। ड्यूक ऑफ बकिंघम ने 1703 में लंदन में रहने के लिए एक विशाल टाउन हाउस का निर्माण करवाया था। इसे ही आज बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) के नाम से जाना जाता है। पहली बार महारानी विक्टोरिया ने 1837 ईस्वी में इस महल को अपना आधिकारिक आवास बनाया था। वह बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी थीं। वर्तमान में इसमें सिर्फ राजघराने के लोग ही रह सकते हैं। बकिंघम पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, इसमें से 52 शाही कमरे हैं। जिसमें कुल 1514 दरवाजे और 760 खिड़कियां हैं। इसके अलावा महल में 350 से ज्यादा घड़ियां भी लगी हुई हैं। द बिजनेस टाइम्स के अनुसार, ब्रिटेन के शाही परिवार का घर बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) दुनिया का सबसे महंगा घर (World's Most Expensive House) है। इसके अलावा इंग्लैंड के सबसे बड़े महलों में से एक बकिंघम पैलेस का गार्डन लंदन का सबसे बड़ा निजी गार्डन है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Buckingham Palace Kahan Sthit Hai