बकिंघम पैलेस की कीमत कितनी है?

Answer : 2.24 बिलियन अमेरिकी डाॅलर

Explanation : बकिंघम पैलेस की कीमत करीब 1.3 बिलियन पाउंड (Billion Pounds) यानी 2.24 बिलियन अमेरिकी डाॅलर है। भारतीय रूपये में इसकी कीमत करीब 179037600000.00 होती है। दुनिया के सबसे महंगे घर और लग्जरी घर में इसकी गिनती होती है। इसके आगे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का एंटीलिया (Antilia) भी फीका पड़ जाता है। बकिंघम पैलेस में हर वो सुख-सुविधाएं मौजूद हैं जो आपको 7 स्टार अल्ट्रा लग्जरी होटल में भी शायद ही मिलें। द बिजनेस टाइम्स की नयी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के शाही परिवार का घर बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) दुनिया का सबसे महंगा घर (World's Most Expensive House) है।

1703 में ड्यूक ऑफ बकिंघम ने लंदन में रहने के लिए एक विशाल टाउन हाउस का निर्माण करवाया था। इसे ही आज बकिंघम पैलेस के नाम से जाना जाता है। साल 1837 ईस्वी में पहली बार महारानी विक्टोरिया ने इस महल को अपना आधिकारिक आवास बनाया था। वह बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी थीं। बकिंघम पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, इसमें से 52 शाही कमरे हैं। इनमें सिर्फ राजघराने के लोग ही रह सकते हैं। इस आलीशान घर में कुल 1514 दरवाजे और 760 खिड़कियां हैं। इसके अलावा महल में 350 से ज्यादा घड़ियां भी लगी हुई हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Buckingham Palace Ki Kimat Kitni Hai