रात्रि को आकाश में कौन-सा ग्रह लाल दिखता है?

(A) बुध
(B) मंगल
(C) वृहस्पति
(D) शनि

Question Asked : [बिहार SSC CGL मुख्य परीक्षा 27-01-2013]

Answer : मंगल

रात्रि को आकाश में मंगल ग्रह लाल दिखता है। मंगल सूर्य से दूरी के अनुसार चौथा ग्रह है। मंगल की भूमि बंजर है। इसका रंग इसके मिट्टी मे लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण लाल है। अत: इसे लाल ग्रह कहा जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह" जिनमें ज़मीन होती है और "गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है। हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है। साथ ही विशालतम कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी यहीं पर स्थित है। अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। इस गृह पर जीवन होने की संभावना है।
Tags : भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ratri Ko Aakash Mein Kaun Sa Grah Lal Dikhata Hai