दिल्ली के किस सुल्तान ने नहरों का निर्माण करवाया था?

(A) फिरोजशाह तुगलक
(B) इल्तुतमिश
(C) बलबन
(D) सिकंदर लोदी

Answer : फिरोजशाह तुगलक

Explanation : दिल्ली के फिरोजशाह तुगलक ने नहरों का निर्माण करवाया था। उसने सिंचाई के लिए कुओं एवं नहरों का निर्माण करवाया। सम्भवत: नहर का निर्माण करवाने वाला वह प्रथम सुल्तान था। फिरोजशाह तुगलक (1351-88) ने सार्वजनिक निर्माण के तहत नहरों के निर्माण हेतु एक वृहद् योजना बनाई। साथ ही भारत में 19वीं सदी से पूर्व सिंचाई के इतिहास में फिरोजशाह तुगलक को सिंचाई निर्माण के लिए नहरों को खुदवाने तथा अन्य जलाशय के लिए जाना जाता है। फरिश्ता नामक विद्वान ने विभिन्न नदियों पर 50 बांध और 30 झीलों अ​थवा जल संग्रह के लिए तालाबों के निर्माण का उल्लेख किया है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ke Kis Sultan Ne Nahro Ka Nirman Karaya Tha