डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव कब घोषित किया गया?

(A) 5 अक्टूबर 2009
(B) 18 मई 2010
(C) 15 अक्टूबर 2010
(D) 28 मई 2010

Answer : 18 मई 2010

डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव 18 मई 2010 को घोषित किया गया। गंगा डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका (Platanista gangetica) है। बता दे कि 5 अक्टूबर 2009 तक किसी भी जलचर को राष्ट्रीय जीव घोषित नहीं किया गया था। 5 अक्टूबर 2009 को वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई गंगा नदी घाटी प्राधिकरण की एक बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुझाव पर विलुप्त हो रही गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित करने का फैसला किया गया था। गंगा नदी में पाई जाने वाली डाल्फिन का प्रचलित नाम सोंस है। मादा गांगेय डाल्फिन की नाक एवं शरीर की लंबाई नर से अधिक होती है। एक वयस्क गांगेय डाल्फिन का वजन 70 से 100 किलोग्राम के बीच होता है। गंगा डॉल्फिन लंबे नोकदार मुंह वाली होती है और इसके ऊपरी तथा निचले जबड़ों में दांत भी दिखाई देते हैं। इनकी आंखें लेंस रहित होती हैं और इसलिए ये केवल प्रकाश की दिशा का पता लगाने के साधन के रूप में कार्य करती हैं। इस स्‍तनधारी जंतु का माथा होता है जो सीधा खड़ा होता है और इसकी आंखें छोटी छोटी होती है। नदी में रहने वाली डॉलफिन मछलियां एकल रचनाएं है और मादा मछली नर मछली से बड़ी होती है। इन्‍हें स्‍थानीय तौर पर सुसु कहा जाता है क्‍योंकि यह सांस लेते समय ऐसी ही आवाज निकालती है। इस प्रजाति को भारत, नेपाल, भूटान और बंगलादेश की गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र नदियों में तथा बंगलादेश की कर्णफूली नदी में देखा जा सकता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dolphin Ko Rashtriya Jaliya Jeev Kab Ghoshit Kiya Gaya