गंगा डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम क्या है?

(A) लिप्स वेक्सिलिफ़र
(B) प्लैटनिस्टा गैंगेटिका
(C) प्लैटनिस्टा गैंगेटिका माइनर
(D) पोंटोपोरिया ब्लेनविल्ली

Answer : प्लैटनिस्टा गैंगेटिका (Platanista gangetica)

गंगा डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका (Platanista gangetica) है। गंगा में पाई जाने वाली डाल्फिन (गांगेय डाल्फिन) भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है। वर्ष 1996 में गांगेय डाल्फिन को लुप्तप्राय प्राणी घोषित किया गया था। वर्ष 1982 में इसकी आबादी 6,000 थी, जो अब घटकर 1,200 से 1,800 के बीच रह गई है। गांगेय डाल्फिन को जुझारू माना जाता है, क्योंकि यह प्रतिकूल माहौल में भी जीने का माद्दा रखती है। गंगा नदी में पाई जाने वाली डाल्फिन का प्रचलित नाम सोंस है। मादा गांगेय डाल्फिन की नाक एवं शरीर की लंबाई नर से अधिक होती है। एक वयस्क गांगेय डाल्फिन का वजन 70 से 100 किलोग्राम के बीच होता है। मादा डाल्फिन की गर्भधारण अवधि नौ महीनों की होती है और वह एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। वर्तमान में गांगेय डाल्फिन का निवासस्थल भारत के गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना, बांग्लादेश के करनाफुली, सांगू और नेपाल के करनाली व सप्तकोशी नदी में है। कभी यह जीव नदियों के सभी हिस्सों में विचरण करती थी, लेकिन वर्ष 1966 में नरौरा, वर्ष 1975 में फरक्का और वर्ष 1984 में बिजनौर में बैराज बनने से इसका घर तीन भागों में बंट गया। बैराजों ने गंगा नदी को निचले, मध्य और अग्र भागों में बांट दिया है।
Tags : वैज्ञानिक नाम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ganga Dolphin Ka Vaigyanik Naam