दुनिया का सबसे छोटा बंदर कौन सा है?

(A) टैलापोइन
(B) नैनोपीथेकस ब्राउनी
(C) पिग्मी मॉर्मासेट्स
(D) पिग्गी बंदर

Answer : पिग्मी मॉर्मासेट्स (Pygmy Marmoset)

Explanation : दुनिया का सबसे छोटा बंदर पिग्मी मॉर्मासेट्स (Pygmy Marmoset) है। यह प्रजाति पश्चिमी ब्राजील, पेरू, इक्वाडोर और साउथ अमेरिकी रेनफॉरेस्ट में पाई जाती है। इन बंदरों का आकार बहुत छोटा होता है और वजन 10 ग्राम तक। ये मादा को आकर्षित करने के लिए काफी तेज आवाज में चिल्लाते हैं। ये इतनी तेज आवाज निकालते हैं कि पूरे वर्षावन में इनकी आवाज सुनी जा सकती है। अभी हाल ही में इंग्लैंड चेस्टर चिड़ियाघर में दुनिया के सबसे छोटे 2 बंदरों जन्म हुआ है। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, यहां बंदरों की सबसे छोटी प्रजाति पिग्मी मॉर्मासेट्स है। जुड़वा पिग्मी मॉर्मासेट्स की लंबाई 2 इंच है। वजन 10 ग्राम है। इसके साथ ही, केन्या के वैज्ञानिकों ने ऐसे बंदर के जीवाश्म (Fossil) को खोजा है, जिसे दुनिया का सबसे छोटा बंदर कहा जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बंदर का जीवाश्म 42 साल पुराना है। इसे नैनोपीथेकस ब्राउनी का नाम दिया गया है। यह खोज केन्या नेशनल म्यूजियम, ड्यूक और मिसोरी यूनिवर्सिटी ने की है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस सबसे छोटे बंदर का वजन सिर्फ 1 किलोग्राम रहा होगा।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Sabse Chota Bandar Kaun Sa Hai