‘इलेक्ट्रा गोल्ड कप’ किस खेल से संबंधित है?

(A) अर्निस
(B) आइस हॉकी
(C) टेबल टेनिस
(D) एथलेटिक्स

Answer : टेबल टेनिस (Table Tennis)

Explanation : 'इलेक्ट्रा गोल्ड कप' (Electra Gold Cup) टेबल टेनिस खेल से संबंधित है। यह खेल पुरुष एवं महिलाओं दोनों में ही खेला जाता है। खेल प्रारम्भ होने से पूर्व दोनों टीमों के बीच टॉस होता है। टॉस जीतने वाला अपनी दिशा चुनता है और सर्विस करता है। वह चाहे तो विपक्षी टीम अथवा खिलाड़ी को भी दिशा चुनने का अधिकार दे सकता है। युगल खेल में सर्विस करने वाली टीम को अधिकार होता है कि वह तय करे कि कौन-सा खिलाड़ी पहले पांच सर्विस करेगा। इस खेल में सर्विस का महत्वपूर्ण स्थान है। यह खेल प्राय: 1, 3 अथवा 5 खेलों का होता है जिनमें से 1, 2 व 3 खेल जीतना आवश्यक है।

टेबल टेनिस खेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार है-
मेज़ का आकार : आयताकार
लंबाई : 274 सैंटीमीटर
चौड़ाई : 152.5 सैंटीमीटर
फर्श से ऊंचाई : 76
जाल की लम्बाई : 183
खेलने वाले तल से जाल की ऊंचाई : 15.25
गेंद की परिधि : 37.2 मिलीमीटर से 38.2 मिलीमीटर
गेंद का वज़न : 2.40 ग्राम से 2.53 ग्राम तक
गेंद : सैल्यूलाइड या सफेद प्लास्टिक का बनी हुई
मेज़ : आयताकार, जिसकी लंबाई 274 सेंटीमीटर तथा चौड़ाई 152.5 सेंटीमीटर होती है।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Electra Gold Cup Kis Khel Se Sambandhit Hai