एंजाइम (Enzyme) क्या है?

(A) यह एक रासायनिक पदार्थ है
(B) यह किसी पदार्थ तथा उचित वातावरण में ही क्रिया करता है
(C) यह स्वयं परिवर्तित हुए बिना अन्य पदार्थों की रासायनिक क्रिया को प्रभावित करता है
(D) उपर्युक्त सभी

Answer : उपर्युक्त सभी

Explanation : जीवतंत्र में रासायनिक प्रक्रियाओं के उत्प्रेरण के लिए आवश्यक कार्बनिक पदार्थ एंजाइम (Enzyme) के नाम से जाने जाते है। इनका संश्लेषण स्वयं कोशों के जीवद्रव्य में संश्लेषित होते है। ये ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं जो स्वयं परिवर्तित हुए बिना अन्य पदार्थों की रासायनिक क्रियाओं को प्रभावित करता है। यह पदार्थों पर उचित वातावरण में ही क्रिया करता है। एंजाइम सामान्यत: सरल प्रोटीन होते हैं तथा लगभग 25° – 45° शारीरिक ताप पर सर्वाधिक क्रियाशील रहते है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Enzyme Kya Hai