गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी?

(A) रबींद्र नाथ टैगोर
(B) स्वामी श्रद्धानंद
(C) सुभाष चंद्र बोस
(D) वल्लभभाई पटेल

Question Asked : UPPSC 2002

Answer : रबींद्र नाथ टैगोर

गांधी जी को महात्मा की उपाधि विश्वकवि गुरुदेव रबींद्र नाथ टैगोर ने दी थी। बिहार के चंपारण में तिनकाठिया पद्धति (भूमि के 3/20 वें भाग पर नील की खेती अनिवार्य) के माध्यम से अंग्रेजों द्वारा निलहों पर किए जा रहे अत्याचार एवं दमन के विरोध में गांधी जी ने 1917 ई. में सर्वप्रथम सत्याग्रह आरंभ किया। अंतत: सरकार को झुकना पड़ा। गांधी जी के त्याग, तपस्या और कुशल नेतृत्व को देखते हुए उसी समय रवींद्र नाथ टैगोर ने उन्हें महात्मा की उपाधि से सम्मानित किया। दूसरी तरफ अब कहा जा रहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ‘महात्मा’ की उपाधि विश्वकवि गुरुदेव रबींद्र नाथ टैगोर ने नहीं बल्कि महान समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद ने दी थी। हरिद्वार के निकट कनखल स्थित गुरुकुल कांगड़ी में 8 अप्रैल, 1915 को गांधी जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि प्रदान की गई थी।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gandhiji Ko Mahatma Ki Upadhi Kisne Di Thi