जिराफ की लंबाई कितनी होती है?

(A) 6.6-8.1 मीटर
(B) 4.6-6.1 मीटर
(C) 7.6-9.1 मीटर
(D) 8.6-10.1 मीटर

Answer : 4.6-6.1 मीटर

Explanation : जिराफ की लंबाई 4.6 से लेकर 6.1 मीटर तक होती है। यह आमतौर पर अफ्रीका में पाया जाता है। दुनिया में इसकी गर्दन सबसे लंबी होती है और यह कई दिनों तक बिना पानी पिए रह सकता है। जिराफ अपनी लंबी टांगों के कारण 35 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते है, परंतु यह दौड़ छोटी दूरी की होती है। जिराफ 24 घंटे में मात्र 1 घंटे के लिए ही सोते हैं। एक स्वस्थ जिराफ का जीवनकाल लगभग 30 वर्षों का होता है। जिराफ शाकाहारी जीवो की श्रेणी में आने वाला जीव है और यह भोजन के रूप में फूल,फल,पत्तियां और पेड़ों की टहनी खाते हैं। यह शिकारी से बचने के लिए अपने पैरों का इस्तेमाल करता है, जिसके एक वार से यह शेर जैसे जानवर की जान ले सकता है। जिराफ के 50% बच्चे जन्म लेने के 6 महीने के अंतराल में ही तेंदुआ, शेर, लोमड़ी, जंगली कुत्तों आदि के शिकार हो जाते हैं।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Giraffe Ki Lambai Kitni Hoti Hai