गुप्त वंश का प्रतीक चिन्ह क्या है?

(A) बाघ
(B) तीर कमान
(C) ताड़ का पेड़
(D) गरुड़

Answer : गरुड़

Explanation : गुप्त वंश का प्रतीक चिन्ह गरुड़ है। इनकी शाही मुहर पर “गरुड़” का चिन्ह अंकित था जो दक्कन में सातवाहनों द्वारा शुरू की गई थी। गुप्त साम्राज्य के काल को भारत का स्वर्ण युग कहा जाता है, क्योंकि इस काल में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला, साहित्य, तर्कशास्त्र, गणित, खगोल विज्ञान, धर्म और दर्शन के क्षेत्र में व्यापक आविष्कार और खोज हुए थे जिन्होंने हिन्दू संस्कृति के तत्वों को प्रबुद्ध किया था। आपको बता दे कि गरुड़ पक्षियों के राजा और भगवान विष्णु के वाहन हैं। गरुड़ कश्यप ऋषि और उनकी दूसरी पत्नी विनता की संतान हैं। गरुड़ को सबसे श्रेष्ट होने का भी अधिकार प्राप्त है। गरुड़ बहुत ही तेज़ गति के साथ उड़ने की शक्ति रखता है। हिन्दुओ के अठारह पुरानो में से एक पुराण जिसे गरुड पुराण कहा जाता है वो इसी पक्षी के नाम पर रखा गया है। इसको भारत का धार्मिक पक्षी मानते है। साथ ही साथ ये ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पक्षी भी है। गरुड़ इंडोनेशिया, थाईलैंड और मंगोलिया आदि में भी सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में लोकप्रिय है।
Tags : प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gupt Vansh Ka Pratik Chinh