गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक कौन थे?

Who was the founder of NAM

(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) जोसिप ब्रोज़ टिटो
(C) गमाल अब्देल नासिर
(D) उपयुक्त सभी

Non-Aligned Movement

Answer : उपयुक्त सभी

Explanation : गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक जवाहरलाल नेहरू, जोसिप ब्रोज़ टिटो और गमाल अब्देल नासिर थे। गुटनिरपेक्ष आंदोलन (The Non-Aligned Movement : NAM) तृतीय विश्व के राष्ट्रों का संगठन है। महाशक्तियों की सत्ता से दूर रहकर एक वैकल्पिक व्यवस्था बनाना इसका मूल उद्देश्य था। इस संगठन का मूल आधार 'पंचशील' है, जो भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा बांडुंग (इंडोनेशिया) में अप्रैल 1955 के सम्मेलन में घोषित किया गया था। इसकी स्थापना सितंबर 1961 में बेलग्रेड (युगोस्लाविया) में हुई। भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, युगोस्लाविया के राष्ट्रपति टीटो, मिस्र के राष्ट्रपति नासिर इसके मुख्य संस्थापक थे। 'नाम' के अन्य संस्थापक सदस्य थे–आर्कबिशप मैकरिओज (साइप्रस), यू नू (बर्मा), इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो, घाना के क्वामे नकरूमा, इथियोपिया के शासक हैले तथा नेपाल के राजा महेंद्र बीर बिक्रम शाह। इस आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य वैसे शक्तिशाली समूहों, जो एक-दूसरे के विरुद्ध गोलबंद हो चुके हैं, से अलग रहना तथा अमेरिका एवं रूस दोनों के ही साथ मैत्री तथा सहयोग बनाए रखना है। इसके सम्मेलन में सदस्य देशों के आपसी हितों तथा वर्तमान में विश्व के समक्ष उपस्थित समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाता है।

गुटनिरपेक्ष आंदोलन का पहला सम्मेलन वर्ष 1961 में बेलग्रेड में आयोजित किया गया जिसमें जवाहरलाल नेहरू, यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति सुकर्णो, मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर, घाना के राष्ट्रपति क्वामे एन्क्रूमा जैसे नेताओं ने भाग लिया। वर्तमान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन संयुक्त राष्ट्र के बाद विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक समन्वय और परामर्श का मंच है। इस समूह में 120 विकासशील देश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इस समूह में 17 देशों और 10 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gutnirpeksh Andolan Ke Sansthapak Kaun The