हम्मीर देव चौहान की पुत्री का क्या नाम था?
(A) रंगादेवी
(B) देवल दे
(C) हीरादेवी
(D) तारा देवी
Explanation : हम्मीर देव चौहान की पुत्री का 'देवल दे' नाम था। जैत्रसिंह चौहान के तीसरे पुत्र हम्मीर देव थे। इनकी माता का नाम हीरादेवी और पत्नी का नाम रानी रंगादेवी था। हम्मीर देव पृथ्वीराज चौहान के वंशज थे, उन्होंने रणथम्भौर पर 1282 से 1301 तक राज्य किया। यह रणथम्मौर के सबसे महान शासकों में सम्मिलित हैं। हम्मीर देव का कालजयी शासन चौहान काल का अमर वीरगाथा इतिहास माना जाता है, हम्मीर देव चौहान को चौहान काल का 'कर्ण' भी कहा जाता है पृथ्वीराज चौहान के बाद इनका ही नाम भारतीय इतिहास में अपने हठ के कारण अत्यंत महत्व रखता है। राजस्थान के रणथम्मौर साम्राज्य का सर्वाधिक शक्तिशाली एवं प्रतिभासंपन्न शासक हम्मीर देव को ही माना जाता है, हम्मीर देव के बारे में जानकारी के प्रमुख स्त्रोत हैं – हम्मीर महाकाव्य (रचयिता – नयनचंद्र सूरी), हम्मीर रासो (रचयिता : जोधाराज), हम्मीर हठ (रचयिता : चन्द्रशेखर) आदि है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams