हाथी के दांत किसके बने होते है?

(A) कैटरीन से
(B) मांसपेशियों से
(C) इनेमल से
(D) हड्डी से

Answer : इनेमल (Enamel)

हाथी के दांत इनेमल (Enamel) के बने होते है। इनेमल दांत का सबसे कठोर भाग हैं जो एक्टोडर्म से उत्पन्न होता है। एमाइलोब्लास्ट (Amyloblast) कोशिका इनेमल बनाती हैं जोकि 96% अकार्बनिक लवण और 4% जल और कार्बनिक यौगिको का बना होता है। इनेमल के घिसने से दांत टूट ​फूट जाते हैं। सरल शब्दों में कहे तो दांत, हड्डी के नहीं बने होते है बल्कि ये अलग अलग घनत्व एवं कठोर के ऊतकों से बने होते हैं। बता दे कि बारहसिंगा (Barasingha) के सींग हड्डी के बने होते हैं और जो हर साल गिरते और नए निकलते रहते हैं। गजदंत यानि हाथीदाँत, हाथी के उन दो दाँतों को कहते हैं जो हाथी के मुँह से बाहर निकले होते हैं और बहुत कीमती माने जाते हैं। जो सामान्तय: नर हाथी में पाये जाते है लेकिन अफ़्रीकी हाथी में नर और मादा दोनों के हाथीदांत होते हैं। प्रशिक्षित किया हुआ हाथी ही इन्हीं गजदंत से भारी से भारी भार उठाने में सक्षम होते हैं। हाथी अपने इन दांतों का उपयोग दूसरे जानवरों से अपनी रक्षा करने और खाने के लिए करते हैं।

हाथी के दांत दूसरे स्तनपाइयों की तुलना में बिल्कुल अलग होते है। हाथी के पूरे जीवन में 28 दांत होते है। जिसके दो बाहर की तरफ निकले होते है, उन्हें गजदंत कहा जाता है। हाथी में भी दूध के दांत होते है जिसके झड़ने के बाद स्थाई दाँत आ जाते हैं। हाथी अपने दांतों का उपयोग खुदाई, छाल हटाने, रास्ता बनाने और खाना खोजने के लिए करते हैं। अगर पेड़ में भोजन उसकी सूंड की पहुँच से भी दूर हो तो हाथी अपने गजदंत पेड़ के तने या शाखा में घुसाकर ज़ोर से झिंझोड़ता है ताकि फल इत्यादि नीचे टपक जाये या कभी-कभी पूरे का पूरा पेड़ ही उखाड़ देता है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hathi Ke Dant Kiske Bane Hote Hai