होमरूल आंदोलन की शुरुआत किसने की?

(A) रासबिहारी बोस
(B) एनी बेसेंट
(C) भूपेन्द्र नाथ बोस
(D) लोकमान्य तिलक

Answer : एनी बेसेंट

Explanation : होमरूल आंदोलन की शुरुआत एनी बेसेंट ने की थी। लंदन में 1 अक्टूबर 1847 को जन्मी आयरिश महिला और भारत में थियोसॉफिकल सोसाइटी की संचालिका श्रीमती एनी बेसेंट यह चाहती थीं कि भारत में आयरलैंड की भांति 'होमरूल आंदोलन चलाया जाए। भारत में इस आंदोलन का नेतृत्व लोकमान्य तिलक और श्रीमती एनी बेसेंट के द्वारा किया गया। एनी बेसेंट पर अपने माता-पिता के धार्मिक विचारों का असर था। अल्पायु में उन्होंने फ्रांस और जर्मनी की यात्रा की और वहां की भाषाएं सीखी। युवावस्था में उनका परिचय युवा पादरी रेवरेंड फ्रैंक से हुआ और उनसे उनकी शादी हो गई, लेकिन यह शादी टिक नहीं पाई और दोनों में तलाक हो गया। 1878 में उन्होंने पहली बार भारत के बारे में अपने विचार प्रकट किए। उनके विचारों ने भारतीयों के मन में उनके प्रति गहरा स्नेह उत्पन्न कर दिया।
होमरूल आंदोलन के उद्देश्य
1. होमरूल आंदोलन एक वैधानिक आंदोलन था। इसका प्रथम उद्देश्य भारत के लिए स्वशासन प्राप्त करना था।
2. होमरूल आंदोलन इस विचार पर आधारित था कि स्वशासित भारत साम्राज्य के लिए युद्ध में अधिक सहायक हो सकेगा।
3. इस आंदोलन का उद्देश्य भारतीय राजनीति को उग्रधारा की ओर जाने से रोकना था। इसलिए उन्होंने शांतिपूर्ण वैधानिक आंदोलन चलाना श्रेयस्कर समझा।
4. युद्धकाल में भारतीय राजनीति शिथिल पड़ गई थी अतः भारतीय जनता को सुप्तावस्था से जगाने के लिए इस प्रकार का आंदोलन प्रारंभ किया गया। होमरूल आंदोलन भारत के लिए स्वशासन की याचना नहीं, वरन् अधिकारपूर्ण मांग की अभिव्यक्ति था।
Tags : होमरूल आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Home Rule Andolan Ki Shuruat Kisne Ki