इंसान का बायोलॉजिकल नेम क्या है?

(A) होमो इरेक्टस
(B) होमो हैबिलिस
(C) होमो सेपियंस
(D) होमो सिप

Answer : होमो सेपियंस (Homo Sapiens)

Explanation : इंसान का बायोलॉजिकल नेम होमो सेपियंस (Homo Sapiens) है। पूर्व में धरती पर एक कमजोर प्रजाति के प्राणी रहते थे, जिन्हें 'होमो सेपियंस' कहा जाता था। इसमें इतनी शारीरिक शक्ति भी नहीं थी कि भोजन के लिए दूसरी प्रजातियों को हरा दे, न ही इसके पंजे या दाँत नुकीले थे। इसमें किसी भी प्रकार की विषैली ग्रंथियाँ भी नहीं थीं, जो इसके शिकार को बेहोश कर दें। लेकिन होमो सेपियंस के पास एक ऐसी चीज थी, जिसके इन सारी कमियों को पूरा कर किया। वह था 'दिमाग'। इसी दिमागी बुद्धि का इस्तेमाल करके उन्होंने सर्दियों में गर्म रहने के लिए, लंबे बरसात में कहीं सिर छिपाने के लिए और खतरनाक जंगली जानवरों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए इसका उपयोग किया। आगे चलकर होमो सेपियंस ने गुफाओं की दीवारों पर चित्र बनाना शुरू कर दिया। अन्न उपजाना और पशुओं को पालने का तरीका भी सीख लिया। वे समूहों में रहने लगे और इस तरह होमो सेपियंस का विकास 'मनुष्य' के रूप में पूरा हुआ।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Insan Ka Biological Name Kya Hai