दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है?

Answer : Merdeka 118

Explanation : दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत Merdeka 118 है, जो मलेशिया के कुआलालम्पुर में है। Merdeka एक इंडोनेशियाई और मलय भाषा का शब्द होता है जिसका हिंदी अनुवाद 'आजादी' होता है। अभी इस इमारत का निर्माण किया जा रहा है लेकिन तब भी इसकी ऊंचाई देखने पर दिमाग में चक्कर आने लगते हैं। इस इमारत की उंचाई 2,227 फिट और इसमें 118 मंजिलें होंगी। इस का डिजाइन स्लीक है और इसे त्रिकोणीय शीशे के पैनल्स से बनाया गया है। ये आकार मलेशिया के पारंपरिक आर्ट और क्राफ्ट को दर्शाता है। इस इमारत को 31 लाख वर्ग फुट के क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। इस इमारत का आधा फीसदी हिस्सा कार्यालयों को दिया जाएगा। इस टावर में एक मॉल, एक मस्जिद, एक पार्क और एक होटल होगा। इमारत में दक्षिण पूर्व एशिया का का सबसे ऊंचा निरीक्षण डेक बनाया जा रहा है। इससे पहले दूसरी सबसे ऊंची इमारत का खिताब शंघाई टावर के नाम था। इस टावर की ऊंचाई 2,073 फिट थी, लेकिन अब ये तीसरे नंबर पर चली गई है। बता दे कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की बुर्ज खलीफा है, जिसकी ऊंचाई 829.8 मीटर यानी 2.722 फीट है।
Related Questions
Web Title : Duniya Ki Dusri Sabse Sabse Unchi Imarat Kaun Si Hai