जापान तथा चीन के बीच सेनकाकू द्वीप विवाद क्या है?

(A) माना जाता है कि वे दक्षिणी चीन सागर के आस-पास किसी देश द्वारा निर्मित कृत्रिम द्वीप है।
(B) वहां ताइवान को अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करने के लिए एक स्थायी अमेरिकी सैन्य अड्डा स्थापित किया गया है।
(C) यद्यपि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ने उन्हें अस्वामिक भूमि घोषित किया है, तथापि कुछ दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश उन पर दावा करते हैं।
(D) द्वीपों के विषय में समुद्री विवाद

Answer : द्वीपों के विषय में समुद्री विवाद

Explanation : चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर में सेंकाकू द्वीप विषय में समुद्री विवाद होता रहता है। दोनों देशों के बीच व‍िवाद काफी पुराना है। सेंकाकू द्वीप पूर्वी चीन सागर में निर्जन द्वीपों का एक समूह है, जो जापान के द्वारा प्रशासित है। इसे चीन में डियामु द्वीप समूह तथा हांगकांग में तियायुतई द्वीप समूह के नाम से जाना जाता है। इसका कुल क्षेत्रफल 7 वर्ग किमी है। इस पर जापान एवं चीन दोनों दावा करते हैं। चीन इसे अपना व ताइवान का क्षेत्र मानता है। जापान का कहना है कि यह नानसेई शोटो द्वीप का हिस्सा है और इसलिए इस पर जापान का दावा है। यह क्षेत्र सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है तथा यहां तेल के विशाल भंडार विद्यमान हैं। अभी हाल में जापान के स्‍थानीय परिषद में चीन और ताइवान के साथ विवादित सेनकाकू द्वीप क्षेत्र में स्थित कुछद्वीपों की प्रशासनिक स्थिति बदलने वाले विधेयक को मंजूरी दी थी। इस विधेयक के अनुसार टोक्‍यो द्वारा नियंत्रित सेनकाकू द्वीप जिसे जापान में टोनोशीरो तथा ताइवान और जापान में दियोयस के नाम से जाना जाता है, का नाम बदलकर टोनोशीरो सेनकाकू कर दिया गया है।
Tags : चीन जापान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Japan And China Ke Beech Senkaku Dweep Vivad Kya Hai