जीवद्रव्य की खोज किसने की थी?

(A) सिंगर एवं निकोल्सन ने
(B) डुजार्डिन
(C) नॉल एवं रस्का
(D) ल्यवेनहॉक

Answer : डुजार्डिन ने

Explanation : जीवद्रव्य की खोज डुजार्डिन ने की थी। हक्सले ने सर्वप्रथम बताया कि 'जीवद्रव्य जीवन का भौतिक आधार' है। जीवद्रव्य का वह भाग, जो केंद्रक के बाहर होता है, कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) तथा वह भाग, जो केंद्रक के अंदर होता है, केंद्रकद्रव्य (Nucleoplasm) कहलाता है। जीवद्रव्य के भौतिक गुण हैं– जीवद्रव्य रंगहीन, पारभासी तथा जल में अविलेय होता है, यह अत्यधिक प्रत्यास्थ होता है, यह सॉल (Sol) एवं जैल (Gel) में परिवर्तनशील होता है और इसमें ब्राउनियन गति (Brownian Movement) पाई जाती है तथा यह 0-60°C तापमान तक जीवित रह सकता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jeev Dravya Ki Khoj Kisne Ki Thi