कलमकारी चित्रकला का क्या अर्थ है?

(A) दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
(B) पूर्वोत्तर भारत में बांस के हस्तशिल्प पर हाथ से किया गया चित्रांकन
(C) भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ऊनी वस्त्र पर ठप्पे (ब्लॉक) से की गई चित्रकारी
(D) उत्तर-पश्चिम भारत में सजावटी रेशमी वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी

Answer : दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी

Explanation : कमलकारी चित्रकला भारत की प्रमुख लोककलाओं में से एक है। यह चित्रकारी मुख्यत: दक्षिण भारत में की जाती है। 'श्रीकलहस्ती' कलमकारी चित्रकला का प्रसिद्ध केंद्र है। इस कला में मुख्यत: सूती वस्त्रों का प्रयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम वस्त्र को रातभर गाय के गोबर के घोल में डुबोकर रखा जाता है। अगले दिन इसे धूप में सुखाकर धूप एवं मॉड के घोल में डुबोया जाता है। बाद में अच्छी तरह से सुखाकर इसे नरम करने के लिए लकड़ी के दस्ते से कूटा जाता है। इस पर चित्रकारी करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक पौधों, पत्तियों, पेड़ों की छाल, तनों आदि का उपयोग किया जाता है। ये चित्र बहुत ही स्थायी होते हैं, आकार में लचीले तथा विषय-वस्तु के अनुरूप बनाए जाते हैं। 15वीं शताब्दी में विजयनगर के शासकों के संरक्षण में इस कला का सर्वाधिक विकास हुआ।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kalamkari Chitrakala Ka Kya Arth Hai