कर्णम मल्लेश्वरी किस राज्य की रहने वाली है?

(A) पंजाब
(B) आंध्र प्रदेश
(C) दिल्ली
(D) महाराष्ट्र

Answer : आंध्र प्रदेश

Explanation : कर्णम मल्लेश्वरी आंध्र प्रदेश राज्य की रहने वाली है। कर्णम मल्लेश्वरी भारोत्तोलन खेल से संबंधित है और चर्चित भारतीय महिला भारोत्तोलक है। वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारत की झोली में कांस्य पदक डाला। इनकी लगन और मेहनत ने इन्हें ओलंपिक खेलों में कोई पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बना दिया। मल्लेश्वरी ने महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा था। वह ओलिंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। उस समय वह व्यक्तिगत पदक जीतने वाली चौथी भारतीय थीं। मल्लेश्वरी ने सन् 1991 में सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपने कैरियर की शुरूआत की। 1994-95 में इन्होंने 54 किग्रा में विश्व खिताब भी जीता था। मल्लेश्वरी को अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार और पद्म श्री सम्मान भी मिल चुका है।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Karnam Malleswari Kis Rajya Ki Rahane Wali Hai