कजाकिस्तान की वर्तमान राजधानी क्या है?

(A) नूर सुल्तान
(B) अस्ताना
(C) अलमाटी
(D) बैकोनुर

Answer : अस्ताना (Astana)

Explanation : कजाकिस्तान की वर्तमान राजधानी अस्ताना (Astana) है। 1991 में सोवियत संघ (USSR) के विघटन के पश्चात् स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आए मध्य एशियाई राष्ट्र कजाखस्तान (Kazakhstan) की राजधानी का नाम नूर सुल्तान (Nur Sultan) से बदल कर पुनः अस्ताना (Astana) सितंबर 2022 में कर दिया गया है। सोवियत संघ से विघटन के पश्चात् कजाखस्तान के पहले राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेव थे। जो लगभग 30 वर्ष तक (24 अप्रैल, 1990 से 19 मार्च, 2019 तक) इसके राष्ट्रपति रहे थे। नूर सुल्तान नजर बायेव ने 2019 में अचानक अपने इस पद से त्यागपत्र दे दिया था तो उनके सम्मान में तत्कालीन नए अंतरिम राष्ट्रपति कासिमजोमात तोकायेव (Kassym-Jomart Tokayev) ने राजधानी अस्ताना का नामकरण उनके नाम पर ही करने का प्रस्ताव किया था, जिसे वहां की संसद ने मार्च 2019 में मंजूरी दे दी थी। इस प्रकार मार्च 2019 से राजधानी अस्ताना का नाम बदल कर नूर सुल्तान हो गया था। इस नाम परिवर्तन के साढ़े तीन वर्ष पश्चात् राष्ट्रपति तोकायेव ने राजधानी का पुराना नाम अस्ताना ही करने का प्रस्ताव संसद में सितंबर 2022 में पारित कराया है। इस बिल पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात् 16 सितंबर, 2022 से राजधानी का नाम पुनः अस्ताना हो गया है।
Tags : कजाखस्तान भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Kazakhstan Ki Vartman Rajdhani Kya Hai