किस जीव की उम्र केवल एक दिन होती है?

(A) घरेलू मक्खी
(B) मेफ्लाइज
(C) ड्रोन चींटी
(D) ड्रैगन फ्लाई

Answer : मेफ्लाइज (Mayflies)

मेफ्लाइज (Mayflies) जीव की उम्र केवल एक दिन होती है। मेफ्लाई के पास पृथ्वी का सबसे छोटा जीवनकाल यानि केवल 24 घंटे का होता है। इस तरह वह अपनी जिंदगी केवल 1 दिन में जी लेता है। दुनिया में 2500 अलग-अलग प्रजाति की मेफ्लाई हैं। वयस्क मेफ्लाई की लंबाई अमूमन 5 मिलीमीटर तक होती है और नर एवं मादा दोनों में ही पिछले पंख नहीं होते है। यह दुनिया के कई हिस्सों में विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशो में पाया जाने जाता है। अपने सबसे छोटे जीवन काल के कारण, मेफ्लाई को ‘एक दिन के कीड़े’ भी कहा जाता है।

बतादें कि वैज्ञानिकों ने भारत के पश्चिमी तट पर फैली पर्वतीय श्रृंखला, दक्षिणपश्चिमी घाट में मेफ्लाई (कीट-पतंगों की प्रजाति) की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह पहला मौका है, जब भारतीय प्रायद्वीप में जीनस लेबियोबेटीस प्रजाति की मेफ्लाई की खोज की गई है। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, लेबियोबेटीस सोल्दानी कही जानेवाली मेफ्लाई की नई प्रजाति का यह नाम टी. सोल्दान के नाम पर रखा गया है, जिनका इस खोज में महत्वपूर्ण योगदान है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : Competitive Exams and Quiz Show
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Jeev Ki Umar Kewal Ek Din Hoti Hai