किस मुगल शासक ने चित्रकारी के लिए कारखाने बनवाए थे?

(A) हुमायूं
(B) अकबर
(C) जहांगीर
(D) शाहजहां
(E) B और C

Question Asked : Bihar PSC Exam 2020

Answer : अकबर और जहांगीर

Explanation : अकबर और जहांगीर मुगल शासक ने चित्रकारी के लिए कारखाने बनवाए थे। लेकिन चित्रकारी को सर्वाधिक संरक्षण जहांगीर द्वारा दिया गया था। अकबर के समय सबसे बड़ी योजना हम्जानामा का चित्रण 1562 ई. में प्रारंभ हुआ। इसे ही दास्तान-ए-अमीर-हम्जा कहा जाता है। अबुल फजल के अनुसार अकबर के तस्वीरखाना में 17 कलाकार थे परंतु वास्तविक संख्या अधिक भी हो सकती है। इनमें हिंदुओं की संख्या अधिक थी। इनमें से कुछ हैं- दसबंत, बसाबन, केशव लाल, मुकुंद, मिशिकन, फारूख, कलमक, माधो, जगन, महेश, हेमकरन, तारा, साबल, हरिवंश, राम आदि जहांगीर के समय छवि-चित्रण की तुलना में पांडुलिपि के चित्रण का महत्त्व कम हो गया। जहांगीर की चित्रकला में दो नए तत्व जुड़ गए- रूपवादी शैली की प्रधानता है, तथा चित्रकला को यथार्थवादी बनाने का प्रयास जहांगीर के दरबार में फारसी चित्रकार आगा रेजा, अबुल हसन, मुहम्मद नादिर, मुहम्मद मुराद और उस्ताद मंसूर थे। हिंदू चित्रकारों में बिशनदास और गोवर्द्धन प्रमुख थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Mugal Shasak Ne Chitrakari Ke Liye Karkhane Banvaya The