किस नदी में लाल रंग का पानी बहता है?

(A) कैनो क्रिस्टल्स
(B) रिओ तिन्तो
(C) नील नदी
(D) नाहल अलेक्जेंडर

Answer : कैनो क्रिस्टल्स

Explanation : कैनो क्रिस्टल्स नदी में लाल रंग का पानी बहता है। यह नदी उत्तर अमेरिकी देश कोलंबिया में बहती है, इसका पानी पूरी दुनिया का सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये नदी दुनिया की सबसे खूबसूरत नदियों में शुमार है। इस रंगीली नदी को 'कैनो क्रिस्टल्स' कहा जाता है। यहां के स्थानीय लोग इस नदी को 'पांच रंगों की नदी' और 'तरल इंद्रधनुष' जैसे नामों से पुकारते हैं। रंग बदलने वाली यह नदी कोलंबिया के प्राकृतिक चमत्कारों में से एक है। बता दें कि नदी का पानी रंग नहीं बदलता बल्कि इस नदी का पानी, नदी में मौजूद एक खास पौधे मैकेरेनिया क्लेविगरा के कारण रंग बदलने लगता है। इस पेड़ की वजह से ही ऐसा लगता है कि जैसे पूरी नदी प्राकृतिक रूप से रंगीन है। यह पौधा नदी की तलहटी में मौजूद रहता है। नदी का यह रंग-बिरंगा रूप लाइट और पानी के ऊपर निर्भर करता है। ये पौधा हरा, नारंगी, लाल, पीला और नीले रंग में दिखाई देता है। दरअसल, यह पौधा समय-समय पर जिस तरह के रंग बदलता है। नदी का पानी भी वैसा ही नजर आने लगता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Nadi Mein Laal Rang Ka Pani Bahta Hai