किताब-उल हिंद किस भाषा में लिखी गई है?

(A) अरबी भाषा
(B) फारसी भाषा
(C) उर्दू भाषा
(D) तुर्की भाषा

Answer : अरबी भाषा

Explanation : किताब-उल हिंद अरबी भाषा में लिखी गई है। यह एक विस्तृत ग्रंथ है, जिसमें धर्म और दर्शन, त्यौहारों, खगोल विज्ञान, रीति-रिवाजों तथा प्रथाओं, सामाजिक जीवन, भार-तौल तथा मापन विधियों, मूर्तिकला, कानून, मापतंत्र विज्ञान आदि विषयों का विवेचन किया गया है। अपने इस ग्रन्थ में अल-बिरूनी ने प्रत्येक अध्याय में एक विशिष्ट शैली का प्रयोग किया है, जिसमें एक प्रश्न होता है, फिर संस्कृतवादी परंपराओं पर आधारित वर्णन होता है। यह ग्रंथ 80 अध्यायों में विभाजित है। अल-बिरूनी ने इसकी रचना 11वीं शताब्दी में की थी।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kitab Ul Hind Kis Bhasha Mein Likhi Gayi Hai