लोकायत दर्शन किसको कहा जाता है?

(A) जैन
(B) बौद्ध
(C) चार्वाक
(D) सांख्य

Question Asked : CGPSC Prelims Exam 2020 : General Studies-I

Answer : चार्वाक

Explanation : लोकायत दर्शन चार्वाक को कहा जाता है। लोकायत का अर्थ होता है— लोकम में, जनता/लोगों में व्यापक रूप से प्रचलित। चार्वाक दर्शन भौतिकवादी विचारधारा है। इस दर्शन के अनुसार प्रत्यक्ष ही एकमात्र प्रमाण है, जिसे हम देख सकते हैं, छू सकते है, सुन सकते हैं या सूंघ सकते हैं एकमात्र वही सही है। जिनका प्रत्यक्ष नहीं हो सकता है ऐसी चीजों को सत्य नहीं माना जाना चाहिए। इसके प्रणेता चार्वाक या बृहस्पति है। यह एक नास्तिक दर्शन है।
Tags : मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lokayat Darshan Kisko Kaha Jata Hai