महिला T20 वर्ल्ड कप 2020 किसने जीता?

(A) भारत
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) पाकिस्तान
(D) न्यूजीलैंड

t20

Answer : ऑस्ट्रेलिया

महिला T20 वर्ल्ड कप 2020 ऑस्ट्रेलिया ने जीता। ICC महिला T20 विश्व कप का आयोजन 21 फरवरी से 8 मार्च, 2020 के मध्य ऑस्ट्रेलिया में किया गया। फाइनल मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में किया गया। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 85 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांचवीं बार ICC महिला T-20 विश्व कप चैंपियनशिप जीत ली। ICC महिला T-20 विश्व कप 2020 में 10 देशों की महिला क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया।

बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' घोषित किया गया। बेथ मूनी ने चैंपियनशिप में सर्वाधिक 259 रन बनाए। मैगन श्यूट (ऑस्ट्रेलिया) को चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। मैगन ने सर्वाधिक 13 विकेट प्राप्त किए।
आपको बता दे कि ICC महिला T-20 विश्व कप चैंपियनशिप की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई। वर्ष 2010 के बाद प्रत्येक दो वर्षों पर इसका आयोजन किया जा रहा है। भारत ने वर्ष 2016 में ICC महिला T-20 विश्व कप की मेजबानी की थी।
Tags : क्रिकेट खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahila T20 World Cup 2020 Kisne Jita