मैथन बांध किस नदी पर है?

(A) उत्तरी कोयल
(B) दामोदर नदी
(C) स्वर्णरेखा नदी
(D) बराकर नदी

Answer : बराकर नदी

Explanation : मैथन बांध बराकर नदी पर है। मैथन डैम का निर्माण बराकर नदी पर करके दामोदर घाटी परियोजना के अंतर्गत किया गया है, जिससे बिजली का उत्पादन किया जाता है। बराकर नदी झारखंड की बरसाती नदी है, जो यह बरसात में उमड़कर बहती है और फिर मंद गति से अपना अस्तित्व बनाए रहती है। बराकर नदी छोटानागपुर के पठार से निकलकर हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और मानभूम में जाकर दामोदर नदी में मिल जाती है। इस नदी का उल्लेख बौद्ध एवं जैन धार्मिक ग्रंथों में हुआ है। गिरिडीह के नजदीक इस नदी के तट पर बराकर नामक स्थान है, जहाँ जैन मंदिर है। मैथन के पास बराकर नदी के तट पर कल्याणेश्वरी नामक देवी का मंदिर है।
Tags : मुख्यमंत्री
Related Questions
Web Title : Maithan Bandh Kis Nadi Par Hai