मानव शरीर में कितनी मांसपेशियां होती है?

(A) 100-200 मांसपेशियां
(B) 50-100 मांसपेशियां
(C) 200-300 मांसपेशियां
(D) 500-600 मांसपेशियां

Answer : 500-600 मांसपेशियां

Explanation : मानव शरीर में लगभग 500-600 मांसपेशियां (कुल 639) होती है। जिसमें सर्वाधिक पेशियां पीठ में (180) पायी जाती है। मांसपेशियां शरीर के कुल भाग के लगभग 50% होती हैं शरीर की समस्त पेशियां पेशी ऊतको से निर्मित होती है। मांसपेशियां कोशिकाओं द्वाारा निर्मित एक संकुचनशील ऊतकों से बनी होती है। जंतुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने एवं अंगों को हिलाने की क्षमता मांसपेशियों के कारण ही होता है। पेशी कोशिकाएं भ्रूण के मीसोडर्म से बनते हैं। जबकि आंखों की आइरिस एवं सिलियरी कायकी पेशियां भ्रूण के एक्टोडर्म से बनती है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी मानव शरीर
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manav Sharir Mein Kitni Manspeshiyon Hoti Hai