मानव विकास सूचकांक कौन जारी करता है?

(A) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
(B) विश्व व्यापार संगठन
(C) अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष
(D) विश्व स्वास्थ्य संगठन

Answer : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम

Explanation : मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा तैयार किया जाता है। वर्ष 1990 में प्रथम मानव विकास सूचकांक जारी किया गया। अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 16 दिसंबर, 2020 को मानव विकास सूचकांक (HDI) 2020 जारी की। UNDP की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 189 देशों में HDI की सूची में भारत को 131वां स्थान प्राप्त हुआ। वर्ष 2018 में भारत 129वें स्थान पर था। भारत का HDI मूल्य 0.645 रहा। इसके कारण ही भारत को मध्यम मानव विकास वाले देशों की श्रेणी में शामिल होना पड़ा। मानव विकास सूचकांक में किसी देश का जीवन स्तर देखा जाता है। इसमें देश के GDP, स्वास्थ्य एवं शिक्षा समेत कई पैमाने देखे जाते हैं।
Tags : मानव विकास सूचकांक
Related Questions
Web Title : Manav Vikas Suchkank Kaun Jari Karta Hai