मनुष्य के दांत किसके बने होते हैं?

(A) कैटरीन से
(B) मांसपेशियों से
(C) इनेमल से
(D) हड्डी से

Answer : इनेमल (Enamel)

Explanation : मनुष्य के दांत इनेमल (Enamel) के बने होते है। दांत, अस्थ्यिों यानि किसी हड्डी के नहीं बने होते बल्कि ये अलग—अलग घनत्व एवं कठोर के ऊतकों से बने होते हैं। इनेमल दांत का सबसे कठोर भाग हैं जो एक्टोडर्म से उत्पन्न होता है। एमाइलोब्लास्ट (Amyloblast) कोशिका इनेमल बनाती हैं जोकि 96% अकार्बनिक लवण और 4% जल और कार्बनिक यौगिको का बना होता है। इनेमल के घिसने से दांत टूट ​फूट जाते हैं। मनुष्य में 2 बार और 2 प्रकार के दांत निकलते है। पहला है दूध के अस्थायी दांत और दूसरा स्थायी दांत। दूध के दांत 3 प्रकार के और स्थायी दांत 4 प्रकार के होते हैं। दांतों की संख्या और प्रकार बताने के लिये दंतसूत्र का उपयोग होता है। मनुष्य के दांत डायफायोडोंट भी कहलाते है, क्योंकि बचपन के दूध के दांत, वयस्क में स्थाई दांतों से प्रतिस्थापित होते है।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manushy Ke Dant Kiske Bane Hote Hain