मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है?

(A) ओवीज अराइज
(B) होमो सेपियन्स
(C) साइट्रस सीनेन्सिस
(D) प्लैटनिस्टा गैंगेटिका

Answer : होमो सेपियन्स (Homo Sapiens)

Explanation : मनुष्य का वैज्ञानिक नाम होमो सेपियन्स (Homo Sapiens) है। यह नाम कार्ल लिनिअस (1758) ने दिया था। चिंपांजी, गोरिल्ला आदि होमिनिडे का ही हिस्सा हैं। अभी हाल ही में वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका की एक गुफा से मिले 15 कंकालों के आधार मनुष्य (होमो सेपियंस) की नई प्रजाति खोजने का दावा किया है। ‘होमो नलेडी’ नाम की इस प्रजाति में आदिम और आधुनिक मानव जाति के मिश्रित लक्षण पाए गए हैं। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह खोज हमारे पूर्वजों के बारे में विचारों को बदल कर रख देगी। शोध से जुड़े वैज्ञानिक प्रोफेसर ली बर्गर ने कहा है कि ये आधुनिक मानव की प्रारंभिक प्रजातियों में से (जीनस होमो) एक हो सकते हैं।
Tags : वैज्ञानिक नाम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manushya Ka Vaigyanik Naam Kya Hai