मैरी कॉम का जन्म कब और कहां हुआ था?

(A) मेघालय में
(B) नागालैंड में
(C) मणिपुर में
(D) केरल में

Answer : 1 मार्च 1983 को मणिपुर में

Explanation : मैरी कॉम का जन्म 1 मार्च 1983 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मोइरंग लमखाई गांव में हुआ था। मैरी कॉम का पूरा नाम मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (Mangte Chungneijang Mary Kom) है। उनके पिता का नाम मांगते टोंपा कॉम (Mangte Tonpa Kom) और माता का नाम मांगते अखम कॉम (Mangte Akham Kom) है। गरीब किसान के परिवार में दोनों खेती करके जीवन यापन करते है। मेरीकॉम भी अपने माता-पिता के साथ खेती के काम में मदद करती थीं। तीन भाई-बहनों में मेरीकॉम सबसे बड़ी थीं। मैरी ने साल 2005 में करुंग ओंखोलर से शादी कर ली। मैरी काम अब तक 10 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। साथ ही मैरी कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी है। राष्ट्रीय पुरस्कारों की बात करें तो साल 2003 में मैरी कॉम को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2006 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया. इसके बाद साल 2009 में उन्हें सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mary Kom Ka Janm Kab Aur Kahan Hua Tha