मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल सम्राट कौन था?

(A) शाह आलम
(B) मोहम्मद शाह
(C) बहादुर शाह
(D) जहांदार शाह

Answer : मोहम्मद शाह

Explanation : मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल सम्राट मोहम्मद शाह था। मोहम्मद शाह के समय में नादिरशाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण किया और करनाल के युद्ध में मुगल सेना को पराजित किया। वापस जाते समय मयूर सिंहासन तथा कोहिनूर हीरा अपने साथ ले गया। बतादे कि तख़्त-ए-ताऊस यानि मयूर सिंहासन शाहजहाँ के बैठने का राजसिंहासन था। उसे नाचते हुए मोर की आकृति का बनाया गया था। अरबी भाषा में मोर को ताऊस कहते हैं इसीलिए उसे तख़्त-ए-ताऊस (मयूर सिंहासन) कहा जाता था। यह लाल किला दिल्ली में था। मयूर सिंहासन 3.5 गज़ लम्बा, 2 गज़ चौड़ा और 5 गज़ ऊँचा था। पूरा सिंहासन ठोस सोने से बना बताया जाता है, उसमें बहुमूल्य रत्न जड़े हुए थे। उसमें बाहर और भीतर अद्भुत मीनाकारी और अनुपम पच्चीकारी की गई थी। उसके निर्माण में जो सोना एवं विविध प्रकार के रत्न और सच्चे मोती लगे थे, उनका वज़न 31 मन 20 सेर था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mayur Sinhasan Par Baithne Wala Antim Mugal Samrat Kaun Tha