मर्कोसुर के सदस्य देश कौन-कौन से हैं?

(A) अजेंटीना, ब्राजील और पैराग्वे
(B) अजेंटीना, ब्राजील, पैराग्वे और उरुग्वे
(C) अजेंटीना, ब्राजील, पैराग्वे, उरुग्वे और भारत
(D) अजेंटीना, ब्राजील, पैराग्वे, उरुग्वे और वेनेजुएला

Answer : अजेंटीना, ब्राजील, पैराग्वे और उरुग्वे

Explanation : मर्कोसुर के सदस्य देश अजेंटीना (Argentina), ब्राजील (Brazil), पैराग्वे (Paraguay), उरुग्वे (Uruguay) और वेनेजुएला (Venezuela) हैं। लेकिन 31 जुलाई, 2012 में इसका सदस्य बना वेनेजुएला को मर्कोसुर के मापदंडों का पालन न करने के कारण इसे 1 दिसंबर, 2016 को निलम्बित कर दिया गया है। वेनेजुएला के विरूद्ध यह कार्यवाही वर्ष 2012 में समूह में शामिल होने के बाद यह अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने में विफल रहने पर किया गया और इसने गुट की सदस्यता के लिए आवश्यक मानकों और नियमों को पूरा करने के लिए दी गयी समय सीमा 1 दिसंबर 2016 का भी उल्लंघन किया।

मर्कोसुर (Mercosur) या मर्कोसुल दक्षिण अमेरिकी देशों का एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन है जिसके सदस्य अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे और पैराग्वे हैं। मर्कोसुर स्पेनिश नाम का शब्द संक्षेप है, जिसका अर्थ है दक्षिणी शंकु का साझा बाजार। इस संगठन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार के अतिरिक्त लोगों, माल और मुद्रा का मुक्त प्रवाह है। संगठन का मुख्यालय उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में है। इसकी आधिकरिक भाषायें पुर्तगाली, स्पेनी और गुआरानी हैं। वर्तमान में चिली, बोलीविया, कोलम्बिया, ईक्वाडोर और पेरू को सहयोगी सदस्य का दर्जा दिया गया है।
Tags : अन्तर्राष्ट्रीय संगठन मर्कोसुर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mercosur Ke Sadasya Desh Kaun Kaun Se Hain