मुंडा भाषा परिवार का क्षेत्र कौन सा है?

(A) राजस्थान
(B) मध्य प्रदेश
(C) तमिलनाडु
(D) छोटानागपुर

Answer : छोटानागपुर

Explanation : मुंडा भाषा परिवार का क्षेत्र छोटानागपुर है। झारखंड की आबादी में यह तीसरी सबसे बड़ी जनजाति है। प्रजातीय दृष्टि से मुंडा को प्रोटो-ऑस्ट्रोलॉयड समूह में रखा जाता है। इनकी भाषा मुंडारी ऑस्ट्रोएशियाटिक भाषा परिवार के अंतर्गत आती है। ये अपनी भाषा को 'होड़ो जगर' भी कहते हैं। इनका मुख्य निवास स्थल राँची, हजारीबाग, पलामू, गुमला, गिरिडीह, सिंहभूम, संथाल परगना आदि है। मुंडा समुदाय झारखंड के मूल निवासी हैं और झारखंड क्षेत्र में इनका प्रवेश लगभग 600 ईसा पूर्व हुआ था। मुंडाओं के अनेक गोत्र होते हैं। आईंद, कंडुलना, केरकेट्टा, टुटी, डुंगडुंग, तिर्की, तोपनो, पूर्ति, बरला, बागे, बलमुचू, बेंगरा, बोदरा, भेंगरा, सुरीन आदि मुंडा जनजाति के प्रमुख गोत्र हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Munda Bhasha Parivar Ka Kshetra Kaun Sa Hai