ओजोन छिद्र सबसे अधिक किसके ऊपर बन रहा है?

(A) अफ्रीका
(B) भारत
(C) अंटार्कटिका
(D) यूरोप

Question Asked : [बिहार SSC CGL मुख्य परीक्षा 27-01-2013]

Answer : अंटार्कटिका

ओजोन छिद्र सबसे अधिक अंटार्कटिका के ऊपर बन रहा है। रेफ्रीजेरेटर, अग्निशमन यंत्र तथा ऐरोसोल स्प्रे में उपयोग किए जाने वाले CFC (क्लोरो-फ्लोरो कार्बन) से ओजोन परत का ह्रास होता है। ओजोन में अधिकाँश स्पष्ट कमी नीचले समताप मंडल (stratosphere) में हुई है। अभिक्रिया जो ध्रुवीय समताप मंडल के बादलों में होती है, वह ओजोन रिक्तीकरण बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समताप मंडल के बादल अंटार्कटिक वायुमंडल की अत्यधिक ठंड में अधिक सहजता से इसे बनाते हैं। इसी कारण से अंटार्कटिका में ओजोन छेद सबसे पहले बना और अधिक गहरा है। प्रारंभिक परिक्षण समताप मंडल के बादल पर ध्यान नहीं दे पाए और इन्होने एक क्रमिक वैश्विक रिक्तीकरण का अनुमान लगाया, इसीलिए अंटार्कटिक में अचानक ओजोन छिद्र हो जाना कई वैज्ञानिकों के लिए आश्चर्य की बात थी।
Tags : भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ojon Chidra Sabse Adhik Kiske Upar Ban Raha Hai