ओजोन परत का संकेंद्रण किस मंडल में है?

(A) समताप मंडल
(B) आयन मंडल
(C) मध्य मंडल
(D) बहिर्मंडल

Question Asked : UPSC Geo Scientist Exam 2020

Answer : समताप मंडल

Explanation : Explanation : ओजोन परत पृथ्वी के समताप मंडल (स्ट्रैटोस्फियर) के निचले भाग में पृथ्वी की सतह के ऊपर लगभग 10 किमी से 50 किमी की दूरी तक पाई जाती है। यह सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों को पृथ्वी तक आने से रोकती है। इसकी मोटाई मौसम और भौगोलिक दृष्टि से बदलती रहती है। समताप मंडल में ओजोन परत खतरनाक नहीं है। लेकिन पृथ्वी पर पाए जाने वाली ओजोन खतरनाक है। ओजोन की परत की खोज 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। इनसे पहले भी वैज्ञानिकों ने जब सूर्य से आने वाले प्रकाश का स्पेक्ट्रम देखा तो उन्होंने पाया कि उसमें कुछ काले रंग के क्षेत्र थे तथा 310 नैनो मीटर से कम वेवलेंग्थ का कोई भी रेडिएशन सूर्य से पृथ्वी तक नहीं आ रहा था। वैज्ञानिकों ने इससे यह निष्कर्ष निकाला कि कोई ना कोई तत्व अवश्य पराबैगनी किरणों को सोख रहा है, जिससे कि स्पेक्ट्रम में काला क्षेत्र बन रहा है तथा पराबैंगनी हिस्से से कोई भी विकिरण दिखाई नहीं दे रहे हैं। सूर्य से आने वाले प्रकाश के स्पेक्ट्रम का जो हिस्सा नहीं दिखाई दे रहा था वह ओजोन नाम के तत्व से पूरी तरह मैच कर गया, जिससे वैज्ञानिक जान गए कि पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन ही वह तत्व है जो कि पराबैंगनी​ किरणों को अवशोषित कर रहा है। इसके गुणों का विस्तार से अध्ययन ब्रिटेन के मौसम विज्ञानी जी एम बी डोबसन ने किया था। उन्होंने एक सरल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर विकसित किया था जो स्ट्रेटोस्फेरिक ओजोन को भूतल से माप सकता था। सन 1928 से 1958 के बीच डोबसन ने दुनिया भर में ओजोन के निगरानी केंद्रों का एक नेटवर्क स्थापित किया था, जो आज तक काम करना है (2008)। ओजोन की मात्रा मापने की सुविधाजनक इकाई का नाम डोबसन के सम्मान में डोबसन इकाई रखा गया है।
Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ozone Parat Ka Sankendran Kis Mandal Mein Hai