फांसी की सजा कितने बजे दी जाती है?

(A) सुबह 3 बजे
(B) सुबह 5 बजे
(C) सूर्योदय से पहले
(D) कभी भी दी जा सकती है

fasi

Answer : सूर्योदय से पहले

Explanation : फांसी की सजा सूर्योदय से पहले से बजे दी जाती है। लेकिन इसका ​कोई समय निर्धारित नहीं है सामान्यत: यह सुबह 6 बजे दी जाती है। लेकिन यह बढ़कर 7 बजकर 30 मिनट तक भी हो सकती है। आपको बता दे कि कोर्ट द्वारा फांसी की सजा की तारीख दी जाती है और फांसी का समय जेल अधीक्षक निर्धारित करता है। वर्ष 1993 के मुंबई ब्लास्ट में दोषी ठहराए गए याकूब मेमन को 6 बजकर 30 मिनट पर फांसी दी गयी थी। किसी दोषी व्यक्ति को फांसी देने के लिए उसे सुबह 3 बजे उठाया जाता है। जिसके बाद वह अपने दैनिक कार्य नहाने, पूजा आदि करने के बाद उसे जल्लाद तक 5 बजे लाया जाता है। जहां जल्लाद फांसी की तैयारी के लिए आधा घंटा का समय लेता है जिसमें कैदी के पैर बांधना, मुंह ढ़कना और गले में फंदा डालना आदि कार्य करता है। फांसी संबंधी पूरी तैयारी के बाद वह जेल अधीक्षक के इशारे का इंतजार करता है। जैसे ही जेल अधीक्षक अपने रूमाल से इशारा करता है वो लीवर खीचकर कैदी को फांसी पर लटका देता है। जेल में जल्लाद के अलावा जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, एक डॉक्टर, तीन चार कांस्टेबल होते है। वहां कोई मजिस्ट्रेट नहीं होता, जैसा कि सुनने में आता है।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Phansi Ki Saza Kitne Baje Di Jati Hai