पुरातत्व स्थल मिताथल किस जिले में है?

(A) रोहतक
(B) सिरसा
(C) भिवानी
(D) बहादुरगढ़

Answer : भिवानी

Explanation : पुरातत्व स्थल मिताथल हरियाणा के भिवानी जिले में है। मिताथल से गुप्तकालीन सिक्के वर्ष 1915-16 में प्राप्त हुए थे। वर्ष 1968 में पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. सूरजभान के नेतृत्व में इस स्थल का विधिवत् उत्खनन प्रारम्भ हुआ। मिताथल का टीला लगभग दो भागों में बंटा हुआ है, जिनकी ऊंचाई 4-5 मीटर के आसपास है। यहां से धूप में सुखाई हुई कच्ची ईंटों के मकान मिले हैं। इन मकानों की छत छप्परनुमा होती थी। यहां से चाक पर बने और आग में पके मृद्भांड मिले हैं। इसके अतिरिक्त मिट्टी की बनी चूड़ियां, फियांस की हरी चूड़ियां, पत्थर की गेंद, पत्थर का मैलखोरा, तांबे की चूड़ियां और हाथी दांत की पिन आदि मिले हैं। यहां से कुछ बर्तन स्लेटी रंग के भी प्राप्त हुए हैं।
Tags : हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Puratatva Sthal Mitathal Kis Jile Mein Hai